खेती बाड़ी की जानकारी के लिए हमारे ऐप्प को डाउनलोड करे
इस एप्प पर अभी कार्य प्रगतिशील है जल्द ही नए वीडियो उपलब्ध कराए जाएंगे क्या इस बार सोयाबीन बिकेगी 5000 देखे हमारी वीडियो रिपोर्ट सोया डीओसी के निर्यात की मांग बड़ी रुपये के मुकाबले डॉलर लगातार मजबूत बना हुआ है, जिससे सोया डीओसी के निर्यात सौदों में तेजी आई हैं। रुपये के मुकाबले डॉलर अभी मजबूत बना रहने की संभावना है इसलिए डीओसी के निर्यात में आगामी दिनों में और बढ़ोतरी होने का अनुमान है। शुक्रवार को एक डॉलर की कीमत 67.10 रुपये रही। मई से जुलाई के दौरान बढ़ेगा सोया डीओसी का निर्यात सोयाबीन प्रोसेसिंग यूनिट साई सिमरन फूड्स लिमिटेड के डायरेक्टर नरेश गोयनका ने बताया कि डॉलर की मजबूती से सोया डीओसी के निर्यात में तेजी आई है। हालांकि, चालू सीजन में अप्रैल तक कुल निर्यात पिछले साल की तुलना में कम रहा है लेकिन मई से जुलाई के दौरान करीब 7 से 8 लाख टन सोया डीओसी का निर्यात होने का अनुमान है। सोया डीओसी के भाव शुक्रवार को महाराष्ट्र में एक्स फैक्ट्री 32,000 रुपये और मध्य प्रदेश में 31,000 रुपये प्रति टन रहे। उन्होंने बताया कि सोयाबीन की कीमतों में इस दौरान ज्यादा तेजी क...